स्थानीय

विज्ञान भवन में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली। विज्ञान भवन नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन डॉ. रमा शर्मा प्रधानाचार्या हंसराज कॉलेज के संयोजन में किया गया, जिसमें विदेशों से लगभग 87 प्रतिनिधयों और देश के सैकड़ों हिन्दी साहित्यकारों, लेखकों, पत्रकारों और कवियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लेकर हिन्दी के उत्थान, विकास सम्वद्र्धन के लिये विचार-विमर्श किया। अन्तिम सत्र में रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रभाषा का स्वरूप देने के लिये सभी को प्रयत्न करने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने इंग्लैंड के पत्रकार तजेन्द्र, श्रीमती जटिया, जापान, अमेरिका से पधारे और भारत के सुप्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर, बाल स्वरूप राही, हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष महेश चन्द्र शर्मा, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष रामशरण गौड़ आदि को हिन्दी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुप्रसिद्ध आलोचक डॉ. कमल किशोर गोयनका ने की। विशिष्टि अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं सांसद राज्य सभा आर.के. सिन्हा उपस्थित थे। विश्व हिन्दी सम्मेलन में दया प्रकाश सिन्हा, पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली, नवीन जिन्दल, महेन्द्र पाल गुप्ता आदि ने भाग लिया।

Translate »