स्वास्थ्य

पश्चिमी दिल्ली माहेश्वरी महिला संगठन ने शिक्षा सामग्री व सिलाई मशीन वितरित की

नई दिल्ली। शिक्षा रोजगार बनाने के लिए ललित यादव के संस्थान संतोष सागर फाउंडेशन, गोल बाजार, राजा बाजार, स्लम एरिया में 65 बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं तीन सिलाई मशीन का वितरण पश्चिमी दिल्ली माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया। इस नए सत्र का शुभारंभ जरूरतमंद बच्चों की मुस्कान और उनके अंदर के छुपे हुआ कलाकार को देख कर हुआ। बच्चों का बहुत सुंदर डांस एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देख मन गद्गद् और अचंभित हुआ।
यातायात के नियमों, मोबाइल फोन के गलत इस्तमाल के बारे में नुक्कड़ नाटक में बच्चो ने अपना कौशल दर्शाया।
इस नेक काम में लक्ष्मी बाहेती, श्यामा भांगडिय़ा, मीना बजाज, इंदु लड्ढा, विनीता बियानी, कविता बरडिया, संगीता धूत ने दिया।
दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष श्यामा भांगडिय़ा एवं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु लड्डा, निवर्तमान अध्यक्ष सरोज दमानी की उपस्थिति में हमारी पश्चिमी दिल्ली माहेश्वरी महिला संगठन की बहनों ने भाग लिया।
इस नेक कार्य की प्रेरणा हमें मोनिका लड्ढा ने दिया जिसके लिए हम ह्रदय से धन्यवाद करते हैं। इस मौके पर वंदना, मंजू ,कविता, शिल्पा, संगीता धूत, सभी उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संगीता कसाट, सचिव आराधना लाहोटी के अलावा अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Translate »