स्वास्थ्य

सुभाष जयन्ती को युवाशक्ति दिवस के रूप में मनाया

नई दिल्ली। शहीद स्मृति चेतना समिति द्वारा नेताजी की 123वीं जयन्ती को युवाशक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। नेताजी सुभाष प्लेस स्थित नेताजी की बड़ी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्रों द्वारा बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। रंगारंग कार्यक्रम के साथ जाने माने राष्ट्रीय कवियों राष्ट्र कवि सारस्वत मोहन मनीषी, सत्यार्थी, प्रेम कुमार, चन्द्रसखी, तिलक चावला, एस एस त्रिपाठी, दीपक, नीतू, उषा रानी, पूजा सिंह, मिलन सिंह, संध्या, पूजा, भारती, जश्न, रोहित, हिमांशु, दीपक झा द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन जाने माने कवि एवं साहित्यकार देवीदत्त सजल ने किया।
इस अवसर पर 1857 के योद्धा राजा नाहर सिंह के वंशज कुुंवर नरवीर सिंह तेवतिया और शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संघू व उनकी पत्नी तेजी संधू का नागरिक अभिनन्दन किया गया। राजा त्रिपाठी एवं टीवी सुदर्शन समूह के सुरेश चौहाण का राष्ट्र संचेतना सम्मान 2020 प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय विनायक जोशी, योगेश कुमार सिंह कुलपति दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, रिखब चन्द जैन-टीटी ग्रुप, अशोक पुनिया चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह ब्रिगेड, मनोहर लाल बुद्धिराजा, सेठ राम निवास गुप्ता, आई सी जिंदल, कार्यक्रम आयोजक समिति अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सीए हर्ष गर्ग, हरीश ग्रोवर, लॉयन बनवीर सिंह, नवीन गोयल स्वागत समिति, दीपक गोयल, महेश चन्द्र शर्मा, शोभा रानी, राकेश डूंगा, अमिताभ गुप्ता, नरेन्द्र अरोड़ा, आशा तनेजा, योगेन्द्र राणा, योगेश कुमार सिंह, पी सी खत्री, पंकज उपाध्याय, वंदना वशिष्ठ, ओ पी शर्मा, पूजा शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, रवि रंजन, नीतू सिंघल, जसप्रीत सिंह। शहीद स्मृति चेतना समिति यह कार्यक्रम युवा शक्ति दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देश भक्ति के संस्कार जागृत करना है और नेताजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर देश को समृद्ध करना है।

Translate »