स्थानीय

उत्तरी निगम ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली। महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री अवतार सिंह ने मिन्टो ब्रिज के समीप शिवाजी पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें पूर्व उपमहापौर रमेश दत्ता (दिल्ली नगर निगम) भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर अवतार सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान नायक होने के साथ-साथ एक वीर योद्धा भी थे। शिवाजी का साहस एवं निर्भीकता भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। उनके जीवन का उद्देश्य अपने देश को विदेशी अत्याचारों से मुक्त करवाना था। शिवाजी एक महान राष्ट्र निर्माता थे। हिन्दुओं में जाति भेद-भाव समाप्त करके उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने गोरिल्ला युद्ध की नई परम्परा भी प्रारम्भ की थी।

Translate »