रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन
नगर संवाददाता
नई दिल्ली। रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन ए-3/49, सैक्टर-17, रोहिणी, दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व निगम पार्षद शम्भू शर्मा व पूर्व ओबीसी चेयरमैन जगदीश यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रगान गाते हुए देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने इन्द्रजीत सिंह को रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष व महेश माथुर को रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया व ढेरों शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह तथा रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष महेश माथुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम पूरी निष्ठ व ईमानदारी से निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु तन-मन-धन से अपना पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में भण्डारे का भी आयोजन किया गया।