स्थानीय

महापौर ने अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने आज कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए निगम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक। इस बैठक में कोरोना वायरस को रोकने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपमहापौर योगेश वर्मा, पार्षद रमेश कुमार, अति. आयुक्त संदिप जैक्स, निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. अरूण कुमार, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक रावत, अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर अवतार सिंह ने अधिकारियों को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी विद्यालयों में 31 मार्च 2020 तक छुट्टी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों और पॉलिक्लिनिकों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नागरिकों को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यक्ता है। उन्होंने अधिकारियों को उत्तरी दिल्ली निगर निगम के अधिकार क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर के माध्यम से लोगो को जगरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक होना बहुत जरूरी होता है।
उपमहापौर श्री योगेश वर्मा ने अधिकारियों को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी होटलो को विदेश से आने वाले नागरिकों के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों को जगरूक करने के लिए विभन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने महापौर को बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। हिंदूराव अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिए अगल 14 बैड़ का वार्ड बनाया गया है। 3000 N 95 मास्क हिंदूराव अस्पताल में उपलब्ध करवाए गए है। कोरोना वायरस मरीजों की रिपोर्ट देने के लिए हिंदूराव अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल में एक-एक नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं और एक कोर टीम बनाई गयी है जो स्थिति की समीक्षा करेगी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय स्तर पर उप स्वास्थ अधिकारियों को नोड़ल अधिकारी बनाया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी होटलो को विदेश से आने वाले नागरिकों के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए जा चुके है। इसके साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा है।

Translate »