स्थानीय

पुलिस दंगों के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करे : चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने करावल नगर जिला के खजूरी खास में दंगा प्रभावित हिंदू व मुस्लिम लोगों से मुलाकात की और उनको राहत सामग्री बांटे जाने का जायजा लिया तथा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने राहत सामग्री खजूरी खास से बांटनी शुरु की और मुस्तफाबाद, गोकुलपुरी, करावल नगर विधानसभाओं में राहत सामग्री बांटी गई।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दंगा प्रभावित लोगां से मुलाकात के दौरान शिकायतें मिली जिनमें दंगा प्रभावित लोगों ने बताया कि पुलिस बेकसूर लोगों को नाजायज तंग कर रही है तथा उन पर दबाव बना रही है। उन्हांने कहा कि जो लोग दोषी है, पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करे, परंतु कार्यवाही की आड़ में पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को तंग न किया जाए।
चौ. अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस के विधिक एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार ने अपनी टीम को दंगा प्रभावित क्षेत्रों में लगाया हुआ है और उनकी टीम दंगा प्रभावित लोगों को हर संभव कानूनी सहायता व सलाह दे रहे हैं।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हू जो कि दिन रात लगाकर काग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा दंगा प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई राहत सामग्री को घर-घर जाकर बांट रहे हैं।
चौ. अनिल कुमार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दु व मुस्लिम दंगा पीड़ितों के घर राहत सामग्री के साथ गए तथा उनके दुख व परेशानियों को सुना। उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ितों का दर्द इतना गहरा है कि उनके दुख का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के साथ दंगा पीड़ितां से मिलने वालों में उपाध्यक्ष अली मेंहदी, जिला अध्यक्ष श्री कैलाश जैन और ए.आर. जोशी, एस.सी. विभाग के चैयरमेन श्री सुनील कुमार, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, मौ0 मारुफ व अशोक बघेल शामिल थे।

Translate »