स्थानीय

जय प्रकाश ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु डीबीसी कर्मचारियों को बांटे मास्क

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु बाड़ा हिंदू राव पॉलीक्लिनिक में डीबीसी कर्मचारियों को मास्क बांटे। जय प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से निपटने के लिए पहले हमे अपने कर्मचारियों के लिए सभी सुरक्षा उपाय करने की अति आवश्यक है तभी हम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र में नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम हर क्षेत्र में जा.जा कर नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रही है ताकि हम सब मिल कर इस बीमारी को हरा सके।
जय प्रकाश ने बताया कि निगम मुख्यालय डॉ. एस.पी.एम. सिविक सेंटर के गेट नं.3 और गेट नं. 5 से आने वाले हर व्यक्ति की जांच थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से की जा रही है।

Translate »