स्थानीय

जय प्रकाश ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए बने डॉकिंग केंद्र का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने स्वच्छता कर्मचारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में बने डॉकिंग केंद्रों का निरीक्षण किया। जय प्रकाश ने डॉकिंग केंद्रों में स्वच्छता कर्मचारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के उपलब्ध सुविधा जैसे की पीपीई किट, मास्क व दस्तानों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह डॉकिंग केंद्र बनाए गए है। जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए है और कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सभी प्रकार की सुरक्षा संबंधी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही है।

Translate »