स्थानीय

दिल्ली पहुंचे रहे रेल यात्रियों को सरकार का तोहफा, शुरू की बस सर्विस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में आज से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। आज से राजधानी दिल्ली में और भी आर्थिक गतिविधियां बहाल होने की संभावना है। लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पहुंच रहे लोगों तोहफा दिया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले रेल यात्रियों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बस शटल सेवा शुरू की है। यह सेवा रेलवे स्टेशन से शिवाजी स्टेडियम और अंबेडकर स्टेडियम तक की है। इस सेवा से दिल्ली पहुंच रहे यात्रियों को थोड़ा राहत मिलेगी।

नहीं चलेगी मेट्रो
केंद्र सरकार के निर्देश आने के बाद दिल्ली में मेट्रो चलने या न चलने की अटकलों पर विराम लग गया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेंगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से रविवार शाम को अधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि मेट्रो की सेवाएं 31 मई तक बंद रहेंगी, इस दौरान मेट्रो हेल्पलाइन भी बंद रहेगी। (साभार: हिन्दुस्तान लाइव)

Translate »