स्थानीय

दिल्ली की रोहिणी जेल में 15 और कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी जेल में 15 कैदी और एक जेल वॉर्डन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित कैदियों और जेल के कई कर्मचारियों को क्वारंटाइन में भेजा गया है। एक साथ इतने कैदियों में संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद बाकी कैदियों में घबराहट बढ़ गई है। इससे पहले भी एक कैदी इस जेल में संक्रमित मिल चुका है।
रोहिणी जेल का कैदी कुलदीप सबसे पहले संक्रमित पाया गया, जो जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती है। इसके संपर्क में आए 19 कैदियों और हेड जेल वॉर्डन विनय कुमार सहित अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई गई थी।
जेल मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार आई रिपोर्ट के मुताबिक 19 कैदियों में से 15 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा हेड वॉर्डन भी कोरोना संक्रमित हैं। अब तक जेल में 16 कैदियों समेत 17 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सभी पॉजीटिव कैदियों को क्वारंटाइन होम बैरकों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि हेड वॉर्डन सहित पांच कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। (साभार: हिन्दुस्तान लाइव)

Translate »