स्थानीय

निगम विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को दिए जाएंगे 25 से 50 हजार मास्क : महापौर

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह नें बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए निगम विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को उनकी तरफ से मास्क दिए जाएंगे।
महापौर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के विभिन्न सिख बंधुओं व सिख समुदाय के लोगो से आग्रह किया गया था की जो लोग कपड़े सिलने व इस से संबंधित कार्यों में लगे हुए है वे पगडय़िों के कपडें, जिनका प्रयोग ना किया गया हो वो उन्हे दे। इन पगडय़िों के कपड़े से निगम विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के लिए 25 से 50 हजार मास्क बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिख समुदाय के विभिन्न लोगों ने पगडिय़ों का कपड़ा दान किया है जिसे अब मास्क बनाने में प्रयोग किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से हम सब को मिल कर लडऩा है तभी हम इस पर विजय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा अदृश्य दुश्मन है जो पूरी मानव जाति के लिए खतरा है।

Translate »