स्थानीय

उत्तरी दिल्ली नगर निगम को फेस शील्ड, सैनिटाइजर व मास्क मिले

नई दिल्ली। ए-ब्लॉक कल्याणकारी परिषद, कीर्ति नगर ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 225 सैनिटाइजर, 100 एन-95 मास्क व 100 फेस शील्ड दान किए। ये सभी निगम के संसाधनों को बढ़ाने और कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम में मदद करेंगे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरफ से महापौर अवतार सिंह और उपाध्यक्ष स्थायी समिति, विपिन मल्होत्रा ने सैनिटाइजर, एन-95 मास्क व फेस शील्ड महापौर निवास पर प्राप्त किए। इस अवसर पर ए- ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, हेमंत महेंद्रू और महासचिव जसबीर नायर भी उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि इस महामारी की स्थिति में किसी भी प्रकार की मदद सराहनीय है, जब निगम को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा हो। ये सभी कोरोना वायरस से लडऩे के लिए संसाधनों को बढ़ाने में मदद करेंगे और साथ ही फ्रंट लाइन योद्धाओं को और अधिक कुशलता से काम करने में सहायता करेंगे।

Translate »