स्थानीय

प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की 56वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ है। चौ. अनिल कुमार आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु की 56वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे थे। मौजूद नेताओं ने भी फूल चढ़ाकर पंडित जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, शिवानी चौपड़ा, मुदित अग्रवाल और अली मेंहदी के अलावा प्रमुख संगठनों के प्रमुख मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि पंडित नेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि आजादी के बाद भारत के विकास की ऐसी नीति तैयार की जिसकी बदौलत हमारे देश ने शिक्षा, गरीबी उन्मूलन तथा औद्योगिक विकास के साथ-साथ पंचशील के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए विदेशों से भाई चारे और सहयोग के नए-नए दरवाजे खौले तथा भारत विश्व मानचित्र पर उभरता गया। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि हमारे उपर पंडित नेहरु के महान व्यक्तित्व और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी और देश दोनों को नई उंचाईयों पर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी है।

Translate »