LPG Cylinder हुआ महंगा, आज से इतने रुपए ज्यादा चुकाना होंगे
annonce rencontre libertine paris movingly नई दिल्ली । घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 जून से लागू कीमतों में राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 11.50 रुपए अधिक चुकाने होंगे। दिल्ली में अब 14.2 किलो के LPG Cylinder के लिए 593 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 581.50 रुपए था। इसी तरह कोलकाता में अब एक सिलेंडर के लिए 584.50 रुपए के बचाए 616 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पिछले महीने जो रेट 579 रुपए थे, वो अब 590.50 रुपए हो गए हैं। इसी तरह चेन्नई में पिछले महीने के 569.50 रुपए के तुलना में इस पूरे महीने 606.50 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 31.50 रुपए महंगा हुआ है तो मुंबई में 11.50 रुपए और चेन्नई में 37 रुपए अधिक चुकाने होंगे। बता दें, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पहली तारीख को तय होने वाले रेट पूरे महीने लागू रहते हैं।
कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन का असर यह है कि दुनिया की बड़ी आबादी घरों में कैद और सभी तरह का कामकाज ठप्प पड़ा है। ऐसे में कच्चे तेल के साथ रसोई गैस के दाम भी तेजी से नीचे गिरे हैं। वहीं सरकार ने पिछले महीनों में रसोई गैस के दाम बढ़ाए हैं। इसका असर यह है कि पिछले महीने ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी शून्य पर पहुंच गई। इतना ही नहीं, सब्सिडी देने के बाद भी सरकार प्रति सिलेंडर करीब डेढ़ सौ रुपए की कमाई करने की स्थिति में आ गई है। अब मांग की जा रही है कि सरकार को इसका फायदा आम आदमी तक पहुंचाना चाहिए। (साभार: हिन्दुस्तान लाइव)