स्थानीय

RML अस्पताल पर भड़के राघव चड्ढा, बोले: 30 पॉजिटिव केस बताए जबकि 12 ही पॉजिटिव आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। आप विधायक राघव चड्ढा ने RML अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल ने दिल्ली सरकार और हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव केसों की गलती जानकारी दी। इससे पहले कांग्रेस ने आप सरकार लगाया था कि सरकार कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपा रही है।
आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा, ‘RML अस्पताल ने दिल्ली सरकार और हाइकोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर 30 लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताया जबकि दिल्ली सरकार द्वारा उनकी पुनः जांच करने पर उनमें से 12 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव निकले।’ उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन गलत जानकारी दे रहा है।
कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया था। उन्होंने इन आंकड़ों को गलत बताते हुए कहा था कि उनके मुताबिक अब तक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अजय माकन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में एक डेटा जारी करते हुए केजरीवाल सरकार के आंकड़ों को गलत बताया था।
उन्होंने लिखा था, ‘कल रात तक दिल्ली में 1036 का दाह संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से हुआ है। परंतु मृत्यु का सरकारी आंकड़ा 392 है। असलियत- निगम बोध-439, पंजाबी बाग-389, आईटीओ-164, मंगोल पुरी-22, बुलंद मस्जिद-22। देर रात को- ताकि कोई अखबार न छाप सके। चुपके-चुपके जो जानकारी AAP दे रही, वो भी आधी-अधूरी है।’ (साभार : नवभारत टाइम्स)

Translate »