स्थानीय

हम एकजुट होकर लड़ेंगे, तभी कोरोना से जीत पाएंगे : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार और एलजी के आदेश का हम अक्षरस: पालन करेंगे। केंद्र सरकार और एलजी ने दिल्ली की कैबिनेट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें दिल्ली सरकार के अस्पतालों में केवल दिल्ली के लोगों का इलाज करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में उपराज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है। अब हमें किसी वाद-विवाद नहीं करना है। एलजी के आदेश के बाद अब दिल्ली को 15 जुलाई तक 65 हजार और 31 जुलाई तक 1.5 लाख बेड की जरूरत पड़ेगी। यह समय आपस में लडऩे और राजनीति करने का नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे, तभी कोरोना से जीत पांएगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेड का इंतजाम करने के लिए मैं खुद जमीन पर उतरूंगा। चुनौती बड़ी है, लेकिन हम पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे। दिल्ली में अभी 31 हजार केस हैं। इसमें 12 हजार लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, 18 हजार केस अभी एक्टिव हैं और 900 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एसडीएम की बैठक थी। उसमें मुझे भी जाना था, लेकिन मैं नहीं जा सका। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी और अन्य मंत्रीगण गए थे। एलजी साहब ने इसकी अध्यक्षता की थी। वहां पर सरकार द्वारा जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए, वो आंकड़े दिखाते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली में कोरोना बहुत तेजी से फैलने वाला है। 15 जून को संभावना है कि 44 हजार केस हो जाएंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। 30 जून तक एक लाख, 15 जुलाई तक 2.25 लाख केस और 31 जुलाई तक लगभग 5.32 केस हो जाएंगे। इसे देखते हुए 15 जून तक हमें 6681 बेड की जरूरत पड़ेगी। 30 जून तक हमें 15 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी। 15 जुलाई तक 33 हजार और 31 जुलाई तक 80 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी। यह चुनौती बहुत बड़ी है। इसमें सबसे पहले हम सभी को अपने आप को कोरोना से बचाना है। इसे रोकने के लिए अब हमें तीन बातों को जन आंदोलन बनाना है। हमें हमेशा मास्क पहन कर घर से निकलना है। हमें बार-बार हाथ धोना और सैनिटाइज करना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। अभी तक हम कहते थे कि हमें करना है।

Translate »