स्थानीय

तिलक राज कटारिया ने जनता को जागरूक करने हेतु पदयात्रा निकाली

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पार्षद वार्ड 63 व पूर्व अध्यक्ष स्थायी समिति एवं नेता सदन (2018-20) तिलक राज कटारिया प्रधानमंत्री के श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए मोटा वाले बाग-शालीमार बाग से पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा बच्चा पार्क, रामबाग, ए ओ सेवा बस्ती व ए ए सेवा बस्ती शालीमार बाग से होती हुई सिंगल पुर गांव के पार्क में एक सभा के रूप में समाप्त हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यक्तियों के साथ क्षेत्र के सभी वर्गों, धर्मों के व्यक्तियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पदयात्रा में सभी व्यक्तियों ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग में नियम का पालन करते हुए भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान श्री कटारिया के नेतृत्व में यह जनसंपर्क के साथ एक सप्ताह से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और जनसेवा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों में लिप्त स्वयं सेवकों का उत्साहा वर्धन करते हुए उनकी सहारना भी की।
पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में 70 किलो लड्डू, 700 मास्क तथा 700 पौधों का पौधारोपण किया गया। पदयात्रा समाप्ति पर सिंगल पुर गांव पार्क में हुए हुई। सभा में लोगों ने प्रधानमंत्री की कूटनीति जिसके कारण चीन और पाकिस्तान को सभी राष्ट्रों से अलग कर दिया है और भारतीय सैनिकों द्वारा भारत चीन बॉर्डर पर चीन सैनिकों को परास्त करने के लिए बधाई भी दी और वहां हुए शहीदों के परिवार के प्रति संवेदन प्रकट करते हुए शहीदों को श्रद्धा पूर्वक कर्तव्य गयन करते हुए नमन किया।

Translate »