स्थानीय

दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण किया

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का लोकार्पण किया जिसमें उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का संकलन है। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीनाक्षी, पूर्व महापौर एवं ई-बुक कार्यक्रम सह-संयोजक हर्ष मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, मोहन गोयल सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री सिद्धार्थन ने कहा कि जब से कोरोना हमारे देश में आया है उसी समय माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन से आह्वान किया कि वह समाज की सेवा शुरू करें। जिसके बाद से दिल्ली भाजपा प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपनी और अपने परिवार की चिंता न करते हुए उसी दिन से सड़क पर उतरकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा की। सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद जिला व मंडल पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने हर जरूरतमंद की सेवा की। इसी का परिणाम है कि हम यह गर्व से कह सकते हैं कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को अपने हाथों से फूड पैकेट बांटे, लगभग 42 लाख परिवारों तक सभी जरूरत की राशन सामग्री से बने मोदी किट पहुंचाया। जरूरत पडऩे पर दवाइयां मुहैया करवाई, पलायन कर रहे मजदूरों को पानी, खाना, जूते चप्पल पहुंचाये। उन्होंने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने 18-19 घंटे तक आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवासी मजदूरों की सेवा की।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सेवा कार्यों का संकलन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया ताकि हमारी आगे आने वाली जो पीढिय़ां है वह यह देख सकें कि केवल कागजों पर ही पार्टी की विचारधारा अंत्योदय नहीं है बल्कि यह वास्तविकता में है चाहे सरकार में हो या ना हो। भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए हुए अंत्योदय के सिद्धांत पर किसी भी परिस्थिति में सेवा कार्य करने को तैयार रहती है।

Translate »