स्थानीय

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का पथ प्रशस्त किया : सरोज पांडे

नई दिल्ली। आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति, एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क स्थित श्रद्धैय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बहुमूल्य है क्योंकि आज एक ऐसे विराट व्यक्तित्व की जयंती है जो हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और पथ प्रदर्शक हैं। श्रद्धैय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विराट व्यक्तित्व का सबसे बड़ा उदाहरण है कि आज हम उन्हें मनन करते हैं, उनके विषय पर चिंतन करते हैं उन्हें पडऩा चाहते हैं, उनके विषय के बारे में सुनना चाहते हैं। उनका बाल्यकाल बहुत अच्छा नहीं था, तीन वर्ष की आयु के थे जब उनके पिता का देहांत हो गया और 7 वर्ष की आयु के थे तो माता का देहांत हो गया, जब वह अपने नाना के पास पहुंचे तो कुछ वर्षों के बाद नाना का भी देहांत हो गया। उनका पालन पोषण उनकी मामा ने किया। जब व्यक्ति अभाव में पलता है तो उस दर्द को महसूस करता है। हम पूरे जीवन अनुभव लेने की कोशिश करते हैं और जब निर्णय का समय आता है अगर व्यक्ति को अनुभव नहीं है तो उसका निर्णय अनुचित होगा। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार जिस तरह से रोजी रोटी के लिए संघर्ष करते है उसे श्रद्धैय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने करीब से देखा था और अनुभव किया था।
सुश्री पांडे ने कहा कि एकात्म मानववाद जिसे हम सब पड़ते हैं, हमने समाजवाद सुना, पूंजीवाद सुना लेकिन भारतीय दर्शन का एकात्म मानववाद वह रूप है जो हमारी संस्कृति से निकला है और संस्कृति को पोषित और पल्लवित करता है।
श्याम जाजू ने कहा कि जिस कार्यकाल में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के दायित्व का निर्वहन किया, पार्टी को पूरे देश में बढ़ाया और जिस दृष्टि के साथ काम किया, उस समय लोगों ने उनका उपहास उड़ाया, भारतीय जनता पार्टी को प्रशासन का मौका नहीं मिलता था। लेकिन हम देख रहे हैं कि श्रृद्धेय पंडित दीनदयाल जी का विजन आज के परिदृश्य में भी चरितार्थ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कदम में अंत्योदय की कल्पना झलकती है। हमें जनता ने जब काम करने का अवसर दिया तब हमने उनके विजन को लागू करके दिखाया।

Translate »