खाना-खजाना

छोले भटूरे को हैल्दी बनाने के कुछ बहुत ही आसान उपाय

छोले भटूरे देश में नहीं बल्कि विदेश में भी बेहद लोकप्रिय है। उत्तरी भारत में आपको हर गली-मौहल्ले में  दुकान में मिल जायेगा । लेकिन हम सभी जानते हैं कि इनका  का सेवन हेल्दी नहीं होता , लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि छोले भटूरे को हेल्दी कैसे  बनाया जाये

छोले भटूरे को ज्यादा हैल्दी बनाने का कोई विशेष तरीका नहीं है, लेकिन नीचे दी गई टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • वैसे तो पारंपरिक रूप से भटूरे बनाने के लिए केवल मैदे का उपयोग किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसमें और तरह के आटे भी मिला सकते हैं, ताकि इसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सके।
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो छोले भटूरे में कम मसालों का उपयोग करें।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल वाले रोगियों को कम तला हुआ खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन भटूरे बिना तले नहीं बनाए जा सकते। हालांकि, आप चाहें तो इसके लिए सामान्य तेल की जगह जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

टेस्टी छोले भटूरे बनाने के लिए कुछ आसान उपाय

  • चने ठीक से पकाने के लिए उन्हें सारी रात पानी में भिगोकर रखें। ( सुबह का शानदार नाश्ता ‘पनीर भटूरे’ )
  • छोले में सोडा न डालें, इससे अपच हो सकता है। सोडे से बेहतर है बेकिंग पाउडर का उपयोग करना। इससे भटूरे और अच्छे भी बनते हैं।
  • तीखापन कम-ज्यादा करने के लिए इसमें मिर्च का स्तर एडजस्ट करें। ( रेस्टोरेंट जैसे टेस्टी छोले भटूरे घर पर बनाइये आसानी से )
  • आप भटूरे का बचा हुआ आटा फ्रिज में रखकर अगले दिन प्रयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप बाजार से मिलने वाले छोले मसाला का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करें, नहीं तो आपके छोले बहुत ज्यादा मसालेदार हो जाएंगे।
  • अगर आप छोले की ग्रेवी गाढ़ी करना चाहते हैं, तो इसमें थोड़े से छोले मैश कर लें। ( तुरत फुरत बनाये आलू के भटूरे )
  • आप छोले का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अमचूर या अनारदाना भी डाल सकते हैं।
  • भटूरों के आटे को अपने हाथों से गोल करें, अगर आप इन्हें कटर से काटकर बनाएंगे, तो भटूरे फूलेंगे नहीं।
  • हमने यहां पर मैदे के साथ थोड़े गेहुं के आटे का उपयोग भी किया है, आप चाहें तो केवल मैदे के भटूरे भी बना सकते हैं।
  • परोसने के लिए छोलों के ऊपर लंबी-लंबी हरी मिर्च और अदरक डालें, इन्हें मिलाएं नहीं, बस छोलों पर उपर से रख दें। छोले भटूरे को प्याज और नींबू के साथ गरम-गरम परोसें। इन्हें गरमा-गरम खाने में ही सबसे ज्यादा स्वाद आता है।

 

Translate »