स्थानीय

नवनिर्मित पेयजल पाईप लाईन जनता को समर्पित की

नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए उज्जवल मोती नगर विधानसभा संकल्प के साथ मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल के विधायक कोष से दिल्ली जल बोर्ड विभाग द्वारा लगभग 18  लाख की लागत से  600  मिली मीटर व  लगभग 90  मीटर लम्बी पीने की पाईप लाईन बिछवाने के कार्य का  उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया। इस पाईप लाईन के बिछने से अमर पार्क, जखीरा, चारा मंडी, मनोहर पार्क, व अशोका पार्क, मदन पार्क आदि में रह रहे निवासियों को भरपूर मात्रा में  पानी उपलब्ध हो  सकेगा। इस पाईप लाईन के बिछने से क्षेत्र के लगभग हजारों घरों में निरंतर पानी की आपूर्ति  हो सकेगी। उद्घाटन में  सभी क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए  के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। सभी लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही  लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास की भूरी-भूरी प्रसंशा की। ज्ञात रहे की क्षेत्र में पीने के पानी की काफी वर्षों से  बहुत बड़ी समस्या थी।  जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पढ़ रहा था।  लोगों को आये दिन बाजार से पीने के पानी का जार मंगवाना पड़ता था। लेकिन नई  पाईप लाईन  बिछ जाने से लोगों में ख़ुशी की लहर और अपने विधायक द्वारा हो रहे विकास कार्यों को जान-जन  तक पहुंचने में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।  उद्घाटन में आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Translate »