स्थानीय

पोस्टर के जरिए कोरोना से बचाव के उपायों से अवगत कराया

नई दिल्ली। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसलिए छोटी सी लापरवाही कोरोना को बुलावा दे सकती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना के खिलाफ जन जागरण अभियान में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रिटानिया चैक पर अभियान चलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने आजादपुर मार्केट चैक, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ और दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने दिल्ली के सभी 14 जिलों के लगभग 93 बड़े चैराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन जागरण अभियान चलाया।
प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आईटीओ रेड लाइट पर पोस्टर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगे और श्जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं? का संदेश देंगे। इस क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने शास्त्री नगर रेड लाइट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा ने पहाडग़ंज चैक रेड लाइट, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निर्माण विहार मेट्रो रेड लाइट, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सीपी इनर सर्कल, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश मंत्री गौरव खारी ने शाहदरा चौक हनुमान मंदिर पर, प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मेन बाजार पहाड़ गंज फ्लाईओवर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगे।

Translate »