स्थानीय

दिल्ली में चर्च बंद, घर पर मनाएं क्रिसमस

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले उतने कम नहीं हुए हैं, जितना कि उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में क्रिसमस के साथ न्यू ईयर का जश्न फीका ही रहने वाला है। क्रिसमस को लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने कोई खास गाइडलाइन जारी नहीं की है, लेकिन शहर के सभी चर्च बंद हैं। ऐसे में श्रद्धालु क्रिसमस त्योहार घर पर ही रहकर मनाएंगे। सार्वजनिक रूप से कोई भी त्योहार मनाने के लिए पुलिस प्रशासन से इजाजत लेना जरूरी है, इसी के साथ 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी भी नहीं होनी चाहिए।
क्रिसमस त्योहार पर इस बार दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च पहली बार बंद रहेगा। दरअसल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली के दोनों चर्चित चर्च बंद रहेंगे। वहीं, गिरजाघर की सजावट हर साल की तरह ही की गई है, लेकिन इसके अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। चर्च के पदाधिकारियों की मानें तो इस मौके पर प्रत्येक साल दो लाख से अधिक श्रद्धालु आते थे, लेकिन इस बार बंद रखने का फैसला लिया है। सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरजाघर के पादरी लारेंस के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पहली बार चर्च को बंद करने का फैसला लिया गया है।                                                                                 साभार : दैनिक जागरण

Translate »