स्थानीय

बीजेपी ने इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला किया है : शिवचरण गोयल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी द्वार पूरी दिल्ली में ‘भाजपा की एमसीडी ने किया 2500 करोड़ का घोटाला’ अभियान को बड़े जोर-सोर से किया जा रही है। इसी क्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी तीनो वार्डों मोती नगर, रमेश नगर व कर्मपुरा में मोहल्ला सभा कर के एमसीडी द्वारा किये गए घोटालों की पोला खोल कर जनता को जागरूक किया गया। जिसमे लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल मोहल्ला सभा के माध्यम से बीजेपी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहां की। पिछले 15 सालों से से दिल्ली की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इन 15 सालों में में भाजपा ने निगम में केवल भ्रष्टाचार करने के आलावा और कोई कार्य नहीं किया। दिल्ली ने नगर निगम को साफ-सफाई का कार्य करने की भी जिम्मेदारी दी। लेकिन दिल्ली की हर गली में कूड़ा, गन्दी नालिया भरे पड़े है। अगर आप ने अपना माकन बनाया है तो ये भाजपा नगर निगम पैसे की उगाही करने पहुंच जाते है। भ्रष्टाचार की पराकाष्टा इतनी अधिक हो गई है कि आज भाजपा नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम अन्य कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रही। देखते ही देखते 2500 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। आने वाले चुनावों में भाजपा की नगर निगम को जड़ से उखाड़ कर फेक देना है। भाजपा के पार्षदों ने लैंटरों का पैसा खा-खा कर अपना पेट भरा है। इन आम जनता से कोई सरोकार है। कार्यक्रम में प्रत्येक वार्डों के वार्ड अध्यक्ष, संगठन मंत्री व कर्मठ कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Translate »