स्थानीय

 बालकराम अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लिया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बालकराम अस्पताल का जायजा लिया।

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चार अस्पताल हिन्दूराव, कस्तूरबा, श्रीमती गिरधर लाल व बालकराम अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है। लोग इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोरोना के लिए टीका तैयार है और टीकाकरण के लिए लोग भी तैयार है।

महापौर जय प्रकाश ने निगम के डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी जिनके मार्गदर्शन पर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है और अब कोरोना मुक्त राष्ट्र होने का रास्ता साफ हो गया है। आज भारत उन देशों में से एक है जिन्होंने अपनी वैक्सीन स्वयं बनाई है और हम अन्य राष्ट्रों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवा रहें है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए इस टीकाकरण अभियान में हम सब पूरे जोश से लगे हुए है।

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशो का पूरा पालन किया जा रहा है।

 

Translate »