स्थानीय

मीनाक्षी लेखी ने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया

नई दिल्ली ।दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मीनाक्षी लेखी और उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बलजीत नगर क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान नेता सदन योगेश वर्मा, करोलबाग वार्ड समिति के अध्यक्ष श्री तेजराम फ़ोर, उपाध्यक्ष स्थायी समिति विजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष स्थायी समिति सुश्री वीणा विरमानी, पार्षद श्री रमेश कुमार, सुश्री सुनीता गाबा, सुश्री सुनीता कौशिक, सुश्री सुमिता मिश्रा,  विपीन मल्होत्रा व निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सीमित संसाधनों के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर रही है जिसका उदाहरण है ये नव निर्मित सामुदायिक केंद्र।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के निगमों का फंड रोक इन्हें पंगु बनाना चाहती है ताकि वो आगामी निगम चुनावों में इसका फ़ायदा ले सके।

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने संसाधनों से दिल्ली में नागरिकों के लिए विकास कार्य कर रही है जिसके लिए हमारे निगम पार्षद व निगम के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए आम आदमी पार्टी नगर निगमों का फंड रोक कर संवैधानिक ढांचे को ध्वस्त करना चाहती है।

महापौर जयप्रकाश ने बताया कि इस तीन मंज़िला सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर लगभग 288 लाख रुपये का ख़र्चा आया है। इस समुदाय भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर समारोह आयोजित करने के लिए एक एक हॉल है और प्रत्येक तल पर पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध।इसके साथ ही इस सामुदायिक केंद्र में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

Translate »