स्थानीय

बुराड़ी क्षेत्र में दो मार्गों का नामकरण किया

नई दिल्ली।  उत्तरी दिल्ली के महापौर  जय प्रकाश ने  बुराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम नगर, नत्थूपुरा रोड़ का नामकरण पूर्व विधायक स्व.श्री श्रीकृष्ण त्यागी मार्ग’ के नाम से किया एवं बाबा कोलोनी मार्ग का नामकरण  स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम मार्ग’ के नाम से किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्षश्री छैल बिहारी गोस्वामीसिविल लाईंस वार्ड समिति के अध्यक्षश्री राजा इक़बाल सिंहपार्षदश्री अनिल कुमार त्यागीसुश्री रेखा सिन्हा व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

महापौर ने कहा कि स्व. श्री श्री कृष्ण त्यागी जी क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे थे उनका स्थानीय नागरिकों से काफी लगाव था, वो एक धार्मिक व सामाजिक व्यक्ति थेजो सदैव लोगों के दुख-सुख में शामिल होते थे। उन्होंने कहा की हमें उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद करना चाहिएताकि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा ले सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम  उन स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे जिन्हे प्रधानमंत्री द्वारा 1962 में ताम्रपत्र दे कर सम्मानित किया गया था। उन्होंने ने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों का स्मरण कर उनके दिखाए गए मार्गों पर चलना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में स्थिरता और सफलता ला सकें।

Translate »