स्थानीय

भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल के समर्थन में जनसभा आयोजित

नई दिल्ली। दिल्ली के वार्ड नंबर-32 के शाहबाद डेरी स्थित मुर्गा मार्केट में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राकेश गोयल के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद व पदमश्री हंस राज हंस, सांसद व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मनोज तिवारी, उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के डिप्टी चेयरमैन विजेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने शिरकत की। इस मौके पर सांसद हंसराज हंस ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है, आज देश की जनता भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से काफी ज्यादा प्रभावित है। पीएम मोदी ने देश में नई-नई योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं से जुड़कर देश के लोग तरक्की की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को केवल गुमराह करने का कार्य किया है। जिस कारण से जनता काफी परेशान है। तो वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा की दिल्ली में होने वाले उपचुनाव में हमें जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दिल्ली में जहां पर भी उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर मैं जा रहा हूं और जनता भारतीय जनता पार्टी के कार्य से काफी खुश है। हम दिल्ली में हो रहे उपचुनाव में भारी मतों से विजई होंगे। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी का जादू चलने वाला नहीं है। दिल्ली की जनता का आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो गया है। जो वादे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से किए थे वह पूरे नहीं किए है। आज दिल्ली की जनता विकास को तरस रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी को विज्ञापन लगाकर अपनी राजनीति चमकाने से फुर्सत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली उपचुनाव में कमल खिलेगा क्योंकि दिल्ली की जनता भाजपा के कार्यों से काफी खुश है। भाजपा कार्यकर्ता निगम चुनाव में काफी एक्टिव होकर कार्य कर रहा है। घर-घर जाकर भाजपा के कार्य व नीतियों से लोगों को अवगत करा रहा है। जनता भी भाजपा के कार्यों से काफी प्रसन्न है। इस मौके पर भाजपा निगम पार्षद, जिला व मंडल के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय निवासी हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

Translate »