स्थानीय

रोहिणी में भाजपा की पदयात्रा को मिला भरपूर जनसमर्थन

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की रोहिणी क्षेत्र में निकाली गई पदयात्रा को भरपूर समर्थन मिला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में रोहिणी-सी से निगम उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार राकेश गोयल भी शामिल थे। लोगों के मिले भारी समर्थन को देखते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से लोगों का साथ और प्यार मिल रहा है, उससे इस बार भाजपा निगम उपचुनाव के सभी पांच सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। पदयात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, जिला महामंत्री सुनील मित्तल और योगेन्द्र चन्दौलिया मौजूद थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार से दिल्ली के अधिकांश लोग परेशान हैं और इसका जवाब आने वाले उपचुनावों में अरविन्द केजरीवाल को जरुर मिलने वाला है। दिल्ली को नर्क बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने झूठे वायदे और घोटाले से दिल्ली को खोखला करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोग बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। सड़के, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति लचर है। अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार प्रचार के दम पर टिकी है जबकि वास्तविकता यह है कि उन्होंने कोई काम नहीं किया है

 

Translate »