स्थानीय

निगम विद्यालय में नव-निर्मित छह कक्षाओं का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने निगम प्राथमिक विद्यालय जयरानी बाग, पदम नगर में नव-निर्मित छह कक्षाओं का उद्धाटन किया। इसके साथ ही महापौर ने चन्द्र शेखर आजाद कालोनी और बाग कड़े खां को जोडने वाली पुन: निर्मित पुलिया का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व सासंद जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता कांग्रेस दल मुकेश गोयल, पूर्व  महापौर महेश चंद शर्मा, पूर्व पार्षद सतबीर शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री ऊषा शर्मा ने की।

इस अवसर पर महापौर जय प्रकाश ने क्षेत्रीय पार्षद द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी पार्षद हमेशा नागरिकों की सेवा में समर्पित रहते है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम विपरीत परिस्थितियों में भी नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयो में लगभग 3 लाख बच्चे पढते है उन्हे बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए निगम हर प्रयास कर रही है। उन्होने कहा की आज उत्तरी दिल्ली नगर के विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं है।

 

Translate »