स्थानीय

निगम मुख्यालय की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से 15 लाख रूपये का खर्च कम होगा

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के संबंध में मुख्यालय की छत का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा व निगम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि निगम मुख्यालय की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से बिजली के बिल पर आने वाल लगभग 15 लाख रूपये का खर्च कम होगा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को निगम के अन्य बड़े भवनों व क्षेत्रीय कार्यालयों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 164 निगम विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए है और 90 विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रस्ताव प्रगति पर है। व्यवहार्यता अध्ययन के बाद एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा।

 

Translate »