स्थानीय

महापौर ने विभिन्न क्षेत्रो का निरीक्षण कर उठवाया कूड़ा  

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के मद्देनज़र विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वंय कूड़ा उठवाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है जिसके लिए वो रोज़ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं। उन्होंने कहा कि यदी कहीं भी कूड़ा दिखाई देता है तो उसे तुरंत उठवाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सहभागीता के लिए 14 दिन की चुनौती के नाम से एक अभियान शुरू किया है जिस के अंतर्गत छह गतिविधियां शुरू की है। इन छह गतिविधियों में शामिल है घर के कचरे को गीलेसूखे और खतरनाक कचरे में अलग-अलग करना, गीले कूड़े को घर पर ही खाद में परिवर्तित करना, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचना। कचरे को कम करनापुन: उपयोग और पुनःचक्रित करना।  

इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों से भी क्षेत्र को स्वच्छ और हरा भरा बनाने में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को साफ व हरा भरा बनाए रखने में नागरिकों का भी अहम योगदान होता है।

Translate »