स्थानीय

छात्रों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से बनाई गई वस्तुओं का अवलोकन किया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुलाबी बाग स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्रों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से बनायी गई वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर जय प्रकाश ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजऱ निगम विद्यालयों के बच्चों ने अपशिष्ट पदार्थों का प्रयोग कर नई-नई आकर्षक वस्तुएं बनायी जो विद्यालय की सुंदरता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमे ऐले ही छोटे-छोटे प्रयासों से अपने विद्यालयों की सुंदरता को और निखार सकते है।
महापौर जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चे प्रतिभा में किसी भी निजी विद्यालय के छात्रों से कम नहीं है। निगम विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से बनायी गई वस्तुओं की प्रदर्शनी इस बात का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चों कि इस प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम जिन परिस्थितियों में कार्य कर रही है वो किसी से छिपी नहीं है और निगम के शिक्षकों ने हर परिस्थिती में आगे बढ़ कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा का व्यक्तित्व के निर्माण में अहम योगदान होता है।
महापौर जय प्रकाश ने कहा कि आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चे पढाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की गतिविधियों का अहम योगदान होता है।

Translate »