स्थानीय

इन्कम टैक्स रिटायर्ट अधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एक साधारण कार्यक्रम में इन्कम टैक्स रिटायर्ट अधिकारी महावीर सिंह सैनी का कांग्रेस परिवार में शामिल करके उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधिक एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार भी मौजूद थे। महावीर सिंह सैनी के अलावा कांग्रेस पार्टी में सर्वश्री सुखबीर सैनी, अत्तर सिंह यादव, डॉ. धीरज देसाई और महेश यादव के साथ भारी संख्या में महावीर सिंह सैनी के समर्थक भी शामिल हुए। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारें सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक शोषण करती रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ने इन कर्मचारियों के लिए तथा रिटायर्ट कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए काम किए है। श्री सैनी ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास रखते है और केवल कांग्रेस पार्टी ही देश के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किया है।

Translate »