स्थानीय

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे : रिंकू सिंह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मंगोलपुरी आर-ब्लॉक विधानसभा संयोजक कार्यालय पर मंडल कार्यकरणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की तरफ से सुभाष भारती का आगमन हुआ और उन्होंने अपनी ओजश्वी बातों से सबका मार्गदर्शन किया। बैठक में विधानसभा संयोजक राम बाबु शर्मा व सह संयोजक तनुज ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वार्ड 55-एन रिंकू सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संघठन हित व जनता के लिये सदैव कार्य किया जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत में किये गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वार्ड 55-एन रिंकू सिंह के अलावा महामंत्री आनंद झा व तुला राम, संयोजक शशि वैद, सह-संयोजक सुनील मिश्रा,
उपाध्यक्ष मुकेश धेलवी, जयराम, संगीन कांगड़ा, ऋतिक पहलवान, कोषाध्यक्ष निहाल खिंची व सजंय सोलंकी, मंत्री हीरा राहुल चौहान, सपना नितिन नावरिया, प्रवक्ता पवन सोनी व राजू, यू.मो.अध्यक्ष प्रिंस खन्ना व उनकी टीम, एससी-एसटी अध्यक्ष दीपक कुमार व उनकी टीम,
मीडिया प्रभारी रविंद्र, प्रेमपाल शर्मा व राजू, महिला मोर्चा श्रीमती बेबी गुप्ता व उनकी टीम, ओबीसी अध्यक्ष संजय कुमार व उनकी टीम, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाकिर व उनकी टीम, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजू कुमार उनकी टीम, कार्यालय मंत्री शिवा व अन्य मन्डल पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष से हुआ। बैठक को सफल बनाने में उपाध्यक्ष व आईटी सेल प्रमुख भारत का विशेष योगदान रहा।

Translate »