सर्वसमाज के विकास के लिए काम कर रही है भाजपा : तिवारी
नगर संवाददाता
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा ने मौजपुर चैक स्थित नेशनल विक्टर स्कूल के सभागार मे किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव खारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं समाज के कई प्रतिष्ठित लोगो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को ओबीसी समाज का प्रधानमंत्री दिया जो पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के प्रगति पथ पर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सब को साथ लेकर सबके विकास के लिए काम कर रही है।
श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन बनाकर जहाँ ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय दिलाया, वहीं पार्टी और सरकार में ओबीसी समाज की उचित भागीदारी तय करके देश के विकास में समाज की भागीदारी और हिस्सेदारी तय की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री गौरव खारी ने कहा कि समाज के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली और देश में मजबूत हो रही है उन्होने आशा व्यक्त की कि इसी तरह 2019 में ओबीसी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर देश के विकास में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर नवीन शाहदरा के अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ अनिल गुप्ता, महामंत्री विनोद कुमार, कर्मवीर चंदेल, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोज त्यागी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनोद सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. यू.के. चैधरी, मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, दिनेश बघेल, रमन यादव चंद्रपाल सहित मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।