स्थानीय

निगम पार्षद सरोज बाला जैन ने वार्ड 53 का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। वार्ड 53 की लोकप्रिय निगम पार्षद तथा उद्यान समिति की डिप्टी चेयरमैन सरोज बाला जैन ने अपने दिल्ली नगर निगम के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ अपने वार्ड 53 के सैक्टर-3 की पॉकेटों ए-1, ए-2, ए-3 का निरीक्षण किया। इस दौरे में उन्होंने अपने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को और सुंदर करने को कहा। क्षेत्र के आरडब्ल्यूए के लोगों ने उनसे मिलकर अपनी कठिनाइयां बताई निगम पार्षद ने तुरंत मौके पर ही इन समस्याओं का निदान कराया। निगम पार्षद के इस दौरे से क्षेत्र के लोगों में खुशी महसूस की गई। उनके साथ दौरे में भाजपा कार्यकर्ता धर्मवीर शर्मा, धर्मवीर कटारिया, परमानंद गर्ग, छाबड़ा, दिनेश शर्मा के अलावा निगम के अधिकारी देवेंद्र सिंह, नवीन भट्ट, नवीन गुप्ता, संजय कुमार, पालेराम, विजय यादव, ताराचंद जोशी आदि उपस्थित थे।

Translate »