डॉ. उदित राज ने महिला रेसलर को साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित
नगर संवाददाता
नई दिल्ली। पश्चिमदिल्ली सांसद डॉ. उदित राज ने चंडीगढ़ हाई कोर्ट मेंजुडिशल पद पर तैनात दीपिका देशवाल को
उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया | दीपिका देशवाल ज्यूडिसियल पद पर तैनात होने के अतिरिक्त एक रेसलर भी हैं और सोशल वर्कर भी हैं |
दीपिका देशवाल ने पिछले एक महीने में 3 ऐसे लोगों को गिरफ्तार करवाया है जो सोशल मीडिया पर लड़कियों को उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट या गंदे मैसेज कर परेशान करते थे |दीपिका ने बताया कि पहला युवक पाकिस्तान का था। जिसकी शिकायत पाकिस्तान पुलिस को की तो 2 घंटेके भीतर ही उस सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया गया औरउसे विडियो के जरिए माफी भी मांगनी पड़ी। दूसरा मामला पश्चिम बंगाल और तीसरा यूपी के अमरोहा जिले का था।इन लोगों को भी मेरी शिकायत पर जांच के बाद गिरफ्तारकर लिया गया। अमरोहा निवासी युवक फेसबुक पर फेकआईडी बनाकर करीब 60 लड़कियों से अश्लील बातें कियाकरता था। वह पेशे से मकैनिक था, लेकिन फेसबुक पर खुदको सिंगर और कभी शायर बताता था।
डॉ. उदित राज ने बताया कि मै दीपिका के इसकाम की सराहना करता हूँ कि वो ऐसी परेशान महिलाओं कीमदद हेतु आगे आई |
सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम हैजिसने हमें लोगों से जुड़ना सिखाया है, वहीं कुछ लोग अश्लील कॉमेंट और भद्दे मेसेजेस करके सोशल मीडिया कोको गंदा करने में भी लगे हैं। इन हरकतों का सबसे ज्यादा शिकार लड़कियां और महिलाएं होती हैं। हालांकि बहुत कममहिलाएं हैं, जो इसके खिलाफ आवाज उठाकर दोषी कोसजा दिलवा पाती हैं। लड़कियां शर्म और डर की वजह सेऐसे मामलों के बारे में न तो घरवालों को बताती है और न ही कानून की मदद लेती हैं |
डॉ. उदित राज ने आगे बताया कि “मैं स्वयं अपनेसंसदीय क्षेत्र में महिलाओं को इन सब समस्याओं एवं उनके अधिकारों के लिए “लिंग संवेदनशीलता जागरूकता अभियान” चला रहा हूँ जिसके अंतर्गत अभी तक लगभग4000 महिलाओं को जागरूक किया जा चूका है जिसमे बताया जाता है कि उनके क्याक्या मौलिक अधिकार हैं,उनकी समाज में भागेदारी को कैसे बढ़ाया जा सकता है तथा सोशल मीडिया में कैसे सही से इस्तेमाल कर उसका भी लाभ उठाया जा सकता है |