स्थानीय

महापौर ने तिमारपुर से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने आज सिविल लाइंस क्षेत्र के तिमारपुर वार्ड में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने महापौर निवास के पास स्थित जवाहर मार्केट पार्क में ओपन जिम का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री प्रेमलता सांगवान और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महापौर श्री अवतार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरे की घटी है। इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होने कहा की वृक्ष अपने आसपास के वातावरण के साथ-साथ भूमि को भी ठंडा रखते है। इससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या खत्म हो सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की अपील की।

Translate »