कांग्रेस ने घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए ‘‘मेरी मीता’’ कार्यक्रम का आयोजन किया
http://popcritical.com/3855-cs71556-sun-palace-casino-no-deposit-bonus.html नगर संवाददाता
नई दिल्ली । घरेलू कामकाजी महिलाऐं शहरी मध्यम वर्गीय घरों का एक अभिन्न अंग है। यह घर में जरुरतों की सभी सुविधाऐं उपलब्ध कराती है जो घर से बाहर काम करने वाली महिलाओं और हाउस वाईफ के लिए जरुरी होती है। जैसे कि खाना बनाना, साफ सफाई, बच्चों और वृद्धों के आदि जैसी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। जिसके कारण वर्किंग वूमेन को घर के बाहर और घर, दोनों में अपना दायित्व इनकी सहायता से ही निभा पाती है। यह सब, खासकर वर्किंग वूमेन के लिए और महत्वपूर्ण हैं। घरेलू कामकाजी महिलाऐं के महत्वपूर्ण सहयोग से ही हो संभव हो पाता है,
घरेलू सहायता के लिए काम करने वाली महिलाऐं मुख्यतः असंगठित क्षेत्र से होती है और अक्सर अदृश्य रहती है, इनका सहयोग और सहायता हमेशा पहचाना नही जाता। ‘‘मेरी मीता’’ घरेलू कामकाजी महिलाओं की सेवाओं और योगदान को उजागर करने के लिए और उनके काम की सराहना करने की एक पहल है।
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ‘‘मेरी मीता’’ घरेलू कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा, विकास और समानता के लिए एक अनोखा कार्यक्रम मुख्यतः बाबरपुर और करावल नगर जिलों में चलाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में घरों में काम करने वाली लगभग 2000 महिलाऐं मौजूद थी जिनको सम्बोधित करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कि घरों में प्रदान की जाने वाली यह घरेलू सेवाऐं अमूल्य है क्योंकि इनके बिना घरों को सुचारु रुप से नही चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनका कार्य अब न तो अदृश्य होगा और न ही छिपाया जा सकेगा। दिल्ली महिला कांग्रेस का यह एक विनम्र प्रयास है कि उनके काम को पहचानने और प्रशंसा करने का। उन्होंने कांग्रेस के सांसद शशी थरुर द्वारा घरेलू काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा तथा उनका वेतन निश्चित करने को लेकर कानून बनाने के लिए प्राईवेट मेम्बर बिल लाने के लिए उनकी प्रशंसा की।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की और कहा कि दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के मेरी मीता कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री माकन ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा गरीबों व उपेक्षितों के हकों की लड़ाई के लिए आगे रही है और कांग्रेस ने राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों की मदद करके सामाजिक सेवा भी की है।
लक्की ड्रा से अजय माकन ने 10 घरेलू कामकाजी महिलाओं की पर्चियां निकाली और उनको नकद इनाम व शॉलें भी दी। इस अवसर पर घरेलू कामकाजी कर्मचारियों को शॉल पहना कर उनको सम्मानित भी किया।
मेरी मीता कार्यक्रम को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की करावल नगर और बाबरपूर जिला अध्यक्षा श्रीमती अमरलता सांगवान और श्रीमती कमर जहां द्वारा अयोजित किया गया। इस अवसर पर मेरी मीता कार्यक्रम की स्टेट कॉआर्डिनेटर सविता मुन्ना, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ महिला नेता, पदाधिकारी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला महासचिव सुधा सिन्हा ने किया।