उत्तरी निगम करेगा बंगला रोड़ पर कमर्शियल काम्प्लैक्स का निर्माण : वीना विरमानी
berlin marathon inliner नगर संवाददाता
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति की अध्यक्षा वीना विरमानी ने कमला नगर और रानी बाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री विरमानी के साथ क्षेत्रीय निगम पार्षद राजा इकबाल सिंह; पार्षद सुश्री वंदना जेटली, अतिरिक्त आयुक्त (अभियांत्रिकी), यू.बी. त्रिपाठी; मुख्य अभियंता नौरंग सिंह तथा अन्य निगम अधिकारी भी उपस्थित थे।
सुश्री वीना विरमानी ने बंग्लो रोड़ तथा कमला नगर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि वहां स्थित नगर निगम के पुराने फ्लैट्स के स्थान पर कमर्शियल काम्पलैक्स को विकसित करने का कार्य तुरंत प्रारंभ किया जाये। उन्होने बताया कि यहां निगम के पास 12640 वर्ग मीटर का क्षेत्र है जिस पर 2 मंजिला भूमिगत पार्किंग सहित 5 मंजिला कमर्शियल कॉमप्लैक्स का निर्माण करवाने की योजना है। सुश्री विरमानी ने कहा कि 2 मंजिला भूमिगत पार्किंग के निर्माण से क्षेत्र की नागरिकों को पार्किंग के लिए उचित व ज्यादा जगह उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त सुश्री विरमानी ने बताया उत्तरी दिल्ली नगर निगम की योजना है कि बंग्लो रोड़ पर 60 मीटर चौड़ी रोड को 80 मीटर तक चौड़ा किया जाये जिससे यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सार्वजनिक उपक्रम की WAPCOS नामक कंपनी को सलाह एवं विकसित करने हेतु नियुक्त किया गया है।
रानी बाग में 1800 वर्ग मीटर में बने शापिंग / कमर्शियल काम्प्लैक्स के निरीक्षण के दौरान सुश्री वीना विरमानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यहां की जल्द ही दुकानों की निलामी की प्रक्रिया शुरू की जाये। उन्होने कहा कि दुकानों की निलामी से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजस्व में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।