नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की
https://mail.blogdohenrique.com.br/1145-dpt25444-depois-do-resultado-namorar-é-dificil.html नगर संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री आदेश गुप्ता ने आज दिल्ली के नागरिकों की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनके जन्म दिवस की 122वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुभाष मार्ग पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। कटक में 1897 में जन्मे नेताजी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, साथ ही उन्होंने आजादी की लड़ाई को विदेशों तक भी पहुँचाया। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’तथा दिल्ली चलो’ जैसे नारों के जरिये उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी को आजादी की लड़ाई से जोड़ा। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है।