उ.दि.न.नि के समस्त कर्मचारियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की शपथ ली
fc twente utrecht Sherpur नगर संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ने 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज अपने-अपने विभाग के सभी कर्मचारियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की शपथ दिलायी। ज्ञात हो कि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा निवेदन किया गया था कि दिल्ली का प्रत्येक नागरिक चुनाव में सक्रिय भागीदारी की शपथ लें और सकारात्मक रूप से मतदान का प्रयोग करें। जिसके परिणामस्वरूप सभी स्थानीय निकायों के समस्त कर्मचारियों एवं पेरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई।