शालीमार क्षेत्र में डॉ. हर्षवर्धन ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
conselhos de namoro a distancia नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 63 शालीमार क्षेत्र में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने प्रात:कालीन जनसम्पर्क अभियान चलाया। उनके साथ वार्ड-63 से निगम पार्षद व उत्तरी निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया व सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में डॉ. हर्षवर्धन ने शालीमार बाग के अंदर मोटेवाला बाग, चिल्ड्रेन पार्क, बी.डब्ल्यू. ब्लॉक और ए.ई.ब्लॉक में लोगों से जनसम्पर्क किया और पिछले 5 सालों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का व्यौरा दिया तथा उन कार्यों की 45 मिनट की वीडियो क्लिपिंग भी लोगों को दिखायी गयी एवं प्रत्येक घरों में विकास कार्यों की बुकलेट व लिटरेचर आदि भी बांटे गए।
इस अभियान में भाग लेते हुए उत्तरी निगम के नेता सदन श्री कटारिया ने बताया कि पिछले 5 सालों में डॉ. हर्षवर्धन ने शालीमार क्षेत्र में विकास कार्यो की झड़ी लगा दी। उन्होंने उत्तरी निगम के अंतर्गत 158 पार्कों में अपने सांसद निधि कोष से ओपन जिम लगवाया जिसका भरपुर लाम यहां की जनता को मिल रहा है।
इसके साथ पार्कों में प्ले स्टेशनस और बड़ी संख्या में हाईमास्ट लाईटें लगवायी गयीं। कई जगहों पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया तथा जिनकी पेंशन नगर निगम से बंद हो गयी थी, उसे उन्होंने अपने सांसद निधि कोष से चालू करवाया।