सत्येंद्र जैन ने जीवन रक्षा पदक विजेताओं को दी सम्मान राशि
free american roulette online नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने जीवन रक्षा पदक के लिए चयनित नितिशा नेगी (मरणोपरांत) को दो लाख, करण और दिपांशु को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन्हें प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित करेंगे।
जीवन रक्षा पुरस्कार डूबने, दुर्घटना के मामलों, भूस्खलन, पशुओं के हमले और खदानों में बचाव अभियान जैसी घटनाओं में किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। जीवन रक्षा पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इसमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक शामिल हैं । जीवन रक्षा पदक भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जिसमें राशि, पदक और प्रमाण पत्र शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि नितिशा 10 दिसंबर 2017 को अपने दोस्तों के साथ एडिलेड के एक समुद्र तट पर गई थी जहां उनकी कुछ दोस्त डूबने लगीं। उन्हें बचा लिया गया लेकिन उन्हें बचाने में नितिशा की जान चली गई। नितिशा को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं करण को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया जिसने 19 जनवरी 2017 को एक बच्चे को बचाया था जो मालवीय नगर के एक डीडीए पार्क स्थित नाली में गिर गया था। वहीं दीपांशु ने एक छह साल के बच्चे की जान बचाई थी जो साइकिल चलाते समय फिसल कर बवाना नहर में गिर गया था। दीपांशु को भी उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।