सरोज बाला जैन ने वार्ड 53 में शरबत पिला कर हाउस टैक्स कैंप लगाया
http://perky-paws.com/815-cs19833-lucky-day-to-play-casino.html नई दिल्ली। वार्ड 53 की लोकप्रिय निगम पार्षद सरोज बाला जैन ने अपने वार्ड में संपत्ति कर शिविर लगाया। इस अवसर पर संतुष्टि सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने दोनों दिन गर्मी के भयंकर प्रकोप को शांत करने के लिए शिवर में लोगों को अनेक तरह का शरबत भी पिलाया। इस अवसर पर लगभग 800 लोगों ने 30 लाख रुपये टैक्स जमा कराया। इस अवसर पर बोलते हुए निगम पार्षद सरोज बाला जैन ने कहा कि यदि सभी लोग स्वेच्छा से निगम को टैक्स देंगे तो निगम भी क्षेत्र का विकास उसी पैसे से कर सकता है। टैक्स जमा कराने आए लोगों ने निगम पार्षद का अच्छे इन्तजाम करने के लिए निगम पार्षद को बधाई दी। शिविर में सभी व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए भाजपा के नेता दिनेश शर्मा, संजय दुआ, सुरेन्द्र छाबड़ा, धर्मवीर शर्मा, कटारिया, सुनील गुप्ता, कालरा, परमानन्द, विजय गुप्ता, अजय सचदेवा, केवल कृष्ण, नीरज, अजय शर्मा, राम अवतार, रोहित, सचिन, नरेन्द्र आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।