अर्जुन कपूर बनेंगे इंडियाज मोस्ट वांटेड
South Holland iron man jeux gratuit micronase medication Paramagudi मुंबई, 12 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इंडियाज मोस्ट वांटेड बनने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी अगली फिल्म राजकुमार गुप्ता की इंडियाज मोस्ट वांटेड की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज हो सकती है। फिल्म का पहला हिस्सा मुंबई में ही शूट होना है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के क्लैपबोर्ड की पिक्चर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, नई फिल्म की शुरुआत किसी मिशन से कम नहीं लगती और इस बार तो इंडियाज मोस्ट वांटेड वाकई में मिशन ही है। खुश और एक्साइटेड हूं कि यह मेरी 12वीं फिल्म है। आप लोग 24 मई की डेट को मार्क कर लीजिए। कहा जा रहा है कि अर्जुन इस फिल्म में इंटेजीजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई में फिल्म का पहला हिस्सा शूट करने के बाद फिल्म की पूरी टीम नेपाल रवाना हो जाएगी। दूसरे शेड्यूल को नेपाल में शूट किया जाना है। फिल्म अगले साल 24 मई को रिलीज होगी। (वेबवार्ता)