स्थानीय

दिल्ली पुलिस शिविर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुण

नई दिल्ली। उत्तरी बाहरी दिल्ली पुलिस परिवर्तन सेल की ओर से महाराणा प्रताप सर्वोदय कन्या विद्यालय सैक्टर-5 की शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्रीमती सुनीता कुंडु व स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू कोचर की देख-रेख में छात्राओं को आत्मरक्षा व ओ-स्पोट्स खेल के गुण सिखा रहे हैं। दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण कोच तेजवीर सिंह व प्रियंका ने बताया कि इसके अलावा दिल्ली ट्रेफिक पुलिस महिला कॉन्स्टेबल सरोजिनी ने छात्राओं को ट्रेफिक पुलिस के नियम बताए व अपनी आत्मरक्षा के गुण भी सिखाएं तथा सैक्टर-8 सर्वोदय विद्यालय में चल रहे आत्मरक्षा शिविर में बच्चों को नए-नए गुण सिखाएं।

Translate »