स्थानीय

केन्द्रीय विद्यालय रोहिणी सैक्टर-3 में वृक्षारोपण किया

नई दिल्ली। रोहिणी सैक्टर-3 स्थित केन्द्रीय विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल एम. अधिकारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 53 की निगम पार्षद तथा उद्यान समिति की डिप्टी चेयरमैन सरोज बाला जैन उपस्थित थीं। इस समरोह में बोलते हुए सरोज बाला जैन ने कहा कि वृक्षों की कमी से सारे ब्रह्मांड का पर्यावरण खराब हो गया है। गर्मी अधिक बढ़ रही है, सूखा चहुं ओर फैल रहा है, बर्फ समय से पूर्व पिधल रही है, नदियों में बाढ़ आ रही है। यदि हम वृक्षों की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तो इस समस्या का निदान हो सकता है। प्रिंसिपल ने डिप्टी चेयरमैन सरोज बाला जैन का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मेम्बर, स्टूडेंट्स तथा भाजपा के धरमवीर कटारिया, सुरेन्द्र छाबड़ा, धरमबीर शर्मा, वीणा बजाज, विजय गुप्ता, दिनेश शर्मा, संजय दुआ आदि उपस्थित थे।

Translate »